लुधियाना.
पंजाब का मौसम शनिवार से एक बार फिर से बदलने की संभावना है। मौसम को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है जोकि शनिवार से सोमवार तक जारी रहेगा। इस बीच धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे पहले वीरवार भी मौसम का येलो अलर्ट रहा। पंजाब के कुछ हिस्सों में धूप निकली, धूप के साथ-साथ बादल में बने।
जिला पटियाला में दिन का तापमान सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके बाद फरीदकोट का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, मोहाली और रूपनगर का तापमान क्रमश 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
चौबीस घटे में राज्य का औसतन ताममान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार 28 मार्च से 30 मार्च तक दोबारा मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज चमक के साथ छींटे पड़ने, 30-40 किमी गति के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यानी बारिश हर जगह नहीं होगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की या थोड़ी तेज बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि कल भी अलर्ट था, लेकिन कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई। आज सुबह से कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा महसूस हो रहा है।
कल से पूरे राज्य में बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। इसके साथ एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है, जिसका असर पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में दिखेगा। आज उसका असर कम रहेगा, लेकिन इसके बाद अगले 3 दिनों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इस दौरान बारिश होगी। इस वजह से तापमान में गिरावट आएगी।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 27, 28 और 31 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं बारिश होगी, जबकि 29 और 30 मार्च को ज्यादा इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
अगले 3 दिन इस तरह रहेगा मौसम
28 मार्च – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ जगहों पर बारिश होगी। वहीं, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
29 मार्च – पूरे पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। वहीं, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
30 मार्च – फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कई जगहों पर बारिश होगी। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इस दौरान पूरे राज्य में तेज हवाएं चलेंगी।

चिन्हारी योजना से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिल रही है नई शक्ति
मध्यप्रदेश: पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत 3% बढ़ी, नया आदेश जारी
उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को मिलने वाले बीज की होगी डिजिटल ट्रैकिंग
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास