दिन के अनुसार माथे पर तिलक लगाने से मिलेंगे कई लाभ
By Neha
तिलक लगाने का महत्व धार्मिक दृष्टि से तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू संस्कृति में माथे पर तिलक लगाना सम्मान का संकेत है।
By Neha
माथे पर तिलक लगाने से मन में अच्छे विचार आते हैं और सकारात्मक प्रवाह बना रहता है।
By Neha
सोमवार, यानी शिव जी को समर्पित दिन पर सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। यह मन को शांत करता है।
By Neha
दिन के अनुसार तिलक लगाएं
मंगलवार हनुमानजी के दिन, चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लगाना शुभ है।
By Neha
गणेशजी को समर्पित बुधवार के दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। इससे साधक पर भगवान की कृपा बनी रहती है।
By Neha
गुरुवार, यानी विष्णु को समर्पित दिन, हल्दी या पीला चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
By Neha
शुक्रवार, मां लक्ष्मी के प्रिय दिन, पर लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना घर में सुख-समृद्धि लाता है।
By Neha
शनिवार, शनि देव का दिन, भस्म का तिलक लगाना चाहिए। जीवन में आने वाली समस्याएं इससे दूर होती हैं।
By Neha
रविवार, सूर्य देव को समर्पित दिन, जातक को लाल चंदन लगाना चाहिए। इससे सम्मान बढ़ता है।
By Neha