लड़कियों के लिए डिफरेंट टाइप्स की जींस, यहा देखे
By Neha
जींस की जब बात आती है तो हर लड़की को इस बात की जरूर कंफ्यूजन रहती है कि उसके ऊपर किस तरह की जींस अच्छी लगेगी? यहां हम आपको बता रहे हैं लड़कियों के लिए 10 डिफरेंट टाइप की जींस के बारे में ताकि आप फिर कभी जींस की खरीदारी करते समय कंफ्यूज न हो, और सही जींस का चुनाव कर सकें।
By Neha
बेल बॉटम जींस– आपने पुरानी फिल्मों में कई हीरो-हीरोइन को बेल बॉटम पहने देखा होगा। ऐसी जींस एक बार फिर ट्रेंड में है और फैशनिस्टा की पहली पसंद बनी हुई है।
By Neha
बॉयफ्रेंड जीन्स – बॉयफ्रेंड जींस या एंड्रोजेनिक फैशन (एंड्रोजेनिक फैशन वह फैशन है जो दूसरे जेंडर को देखकर प्रभावित होते हैं)। इसे पहने के बाद आप बहुत ही रिलैक्स महूसस करेगी और साथ ही फैशनेबल भी दिखेंगी।
By Neha
बैगी जींस – आजकल सेलिब्रिटीज के बीच बैगी जींस आम बात है। भले ही ये जींस जैसी फिटेट नहीं लगती है लेकिन यह सबसे आरामदायक है। बैगी जींस की शैली एक रेट्रो टाइप है।
By Neha
बैगी जींस
स्किन फिट जींस – स्किन फिट या स्किनी जींस नाम से काफी कुछ साफ है। ये जींस पैरों में एकदम फिट होती है। ज्यादातर लड़कियां स्किन फिट जींस पहनना पसंद करती हैं। यह कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है
By Neha
हाई-राइज जींस – हाई-राइज जींस आमतौर पर कमर पर, यहां तक कि नाभि पर भी पहनी जाती है। जींस की यह शैलीइसलिए भी लोकप्रिय हुई, क्योंकि पतली कमर के अलावा भी ये हर तरह की शेप वाली महिलाओं पर सूट करती है।
By Neha
रेगुलर फिट जींस – रेगुलर फिट जींस आपको फॉर्मल लुक देती है। यह जींस की एक आम और बेहद लोकप्रिय शैली है। आप इन जींस को क्रॉप टॉप या फॉर्मल शर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं।
By Neha
बूट कट जींस – यह बेल बॉटम जींस की तरह ही दिखती है लेकिन थोड़ा अलग है। जींस की यह शैली आपको एक मजेदार लुक देती है। बेल बॉटम्स की तरह यह रेट्रो ट्रेंड भी वापसी कर रहा है।
By Neha
मॉम जीन्स – जींस का ये लुक भी वापसी कर रहा है। खासतौर पर अगर आप हाल ही में मॉम बनी है तो इससे बॉडी टाइप से राहत मिलती है। आपने अक्सर बॉलीवुड मॉम्स को इस जींस में देखा होगा।
By Neha
रिप्ड जींस– डिस्ट्रेस्ड या रिप्ड जींस बहुत ही कूल स्टाइल की जींस है। इसमें कहीं-कहीं कट के साथ-साथ धागे भी लटके हुए हैं। मशहूर हस्तियों के बीच ये जींस बहुत ही आम हैं। यह एक विंटेज लुक और ओल्ड स्कूल का एट्रेक्शन पैदा करती है।
By Neha
पलाजो जींस – पलाज़ो जींस गर्मियों के मौसम के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती हैं, कूल और कम्फर्टबल डिजाइन के लिए ये जींस बहुत लोकप्रिय हैं और ऑफिस कैजुअल डे और वीकेंड आउटिंग पर आप आराम से पहन सकती हैं।
By Neha