कानपुर
कानपुर से उन्नाव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो लोग गूगल मैप की गलत दिशा के कारण हादसे का शिकार होते-होते बच गए। गूगल मैप के बताए शॉर्टकट रास्ते पर चलते हुए उनकी कार अचानक नाले में जा गिरी। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कानपुर के नौबस्ता निवासी सुनील कुमार और संदीप शुक्रवार रात करीब 10 बजे कार से उन्नाव के बारासगवर क्षेत्र के भगवंतखेड़ा गांव में रहने वाले सूर्यपाल यादव के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
गूगल मैप पर भगवंतखेड़ा की लोकेशन डाली
उन्होंने गूगल मैप पर भगवंतखेड़ा की लोकेशन डाली, जिसके अनुसार यह स्थान लालकुआं से करीब एक किलोमीटर दूर बताया गया। गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए कार चला रहे संदीप ने आनंदी देवी मंदिर से रुझई मार्ग की ओर कार मोड़ दी। कुछ दूरी पर उन्हें कच्चा रास्ता मिला। आगे बढ़ने पर जब केवल पैदल रास्ता नजर आया तो उन्होंने कार वापस मोड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से कार आधे से ज्यादा नाले में जा गिरी।
हाइड्रा मशीन की मदद से कार को नाले से निकाला
दोनों किसी तरह कार से बाहर निकल आए और बाद में अन्य साधन से शादी समारोह में पहुंचे। शनिवार सुबह हाइड्रा मशीन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। संदीप ने बताया कि गूगल मैप के शॉर्टकट के कारण वे गलत रास्ते पर पहुंच गए थे। वहीं बीघापुर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि इस घटना की कोई आधिकारिक सूचना उन्हें नहीं दी गई है।

यूपी में हाईवे पर अब मनमानी पड़ेगी भारी, लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर लगेंगे 140 कैमरे
दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने की नई तैयारी, एल्गी टेक्नोलॉजी से हवा साफ करने की योजना
मुफ्त राशन के बाद अब फ्री इलाज की सौगात, यूपी के 14 करोड़ पात्रों को मिलेगा फायदा
संपत्ति खरीदने से पहले रेरा पंजीयन की जांच अवश्य करें नागरिक : CG-RERA