साप्ताहिक राशिफल 8 जून 14 जून 2024

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आदित्य झा, जो अपने संस्थान द मैजिक ऑफ एस्ट्रो वर्ल्ड द्वारा हर समस्या का बताते हैं सटीक समाधान। इनके द्वारा जानिए इस सप्ताह राशिफल, क्या रहेगा ग्रह-दशा, आपके जीवनचर्या में क्या होगा परिवर्तन, कौन से काम आपके लिए रहेंगे शुभ।

 

मेष राशिः

मेष राशि के जातकों के लिए राहु महाराज आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में विराजमान होंगे और ऐसे में, तनाव का सीधा असर तबियत को ख़राब कर सकता है, निजी जीवन में चल रही अशांति आपके तनाव में वृद्धि का मुख्य कारण बनेगी,
उपायः प्रतिदिन ऊँ हनुमते नमःः मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशिः

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर आप पाएंगे कि, आपकी सभी उपलब्धियों की वाह-वही कोई अन्य सहकर्मी ले रहा है। इसलिए जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। इस हफ्ते यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, आपके लिए समय विशेष अनुकूल रहेगा।
उपायः बृहस्पति ग्रह के लिए गुरुवार के दिन यज्ञ/हवन करें।

मिथुन राशिः

इस सप्ताह आपको अपनी पत्नी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यापार में प्रगति संभव है। व्यापार में कुछ नई योजनाएँ बनेंगी। यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने किसी कानूनी काम में कुछ बातें गुप्त रखनी होंगी, अन्यथा वे आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं।
उपायः प्रतिदिन ऊँ शिव ऊँ शिव ऊँ का 11 बार जाप करें।

कर्क राशिः

जीवनसाथी के सहयोग से आप अपनी कई समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यापार कुछ समय के लिए ही फलदायी रहेगा, यदि आप लापरवाह रहे तो इस सप्ताह आपको खर्चों को पूरा करने के लिए किसी से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति व्यापारियों से बेहतर रहेगी, लेकिन धन से जुड़े मामले इस सप्ताह सभी के लिए चिंता का विषय रहेंगे।
उपायः प्रतिदिन ऊँ गुरवे नमःः का 21 बार जाप करें।

सिंह राशिः

आप दूसरों के विश्वास में बहुत जल्दी आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना कर पाएंगे। इस सप्ताह आप व्यवसायिक चिंताओं से परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने भाइयों से भी मदद मांग सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं।
उपायः प्रतिदिन लिंगाष्टकम का पाठ करें।

कन्या राशिः

आपकी दिनचर्या में बदलाव से निजी काम प्रभावित होंगे। परिवार में शुभ अवसर आएंगे। यह सप्ताह आपके लिए काफी व्यस्तता भरा दिन रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अपने किसी सहकर्मी से मदद लेनी पड़ेगी तभी आप कोई काम पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
उपायः प्रतिदिन ऊँ भौमाय नमःष् का 27 बार जाप करें।

तुला राशिः

इस सप्ताह रुका हुआ पैसा मिलने से धन संग्रह में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख और संतुष्टि बनी रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए कुछ चिंता का दिन रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है, जिनका आपको साहसपूर्वक सामना करना होगा।
उपायः शुक्रवार के दिन महिलाओं को दही चावल का दान करें।

वृश्चिक राशिः

कुछ नए व्यवसायों में निवेश की संभावनाएं हैं। यह सप्ताह आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा।
उपायः प्रतिदिन ऊँ नमो नारायणष् का 21 बार जाप करें।

धनु राशिः

आप अपने रिश्तों के प्रति लापरवाह हो रहे हैं। व्यापार में विकास की योजनाएँ बन सकती हैं। इस सप्ताह आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। कार्यस्थल पर आपको अपनी पिछली गलतियों के लिए अपने वरिष्ठों से क्षमा मांगनी पड़ सकती है।
उपायः प्रतिदिन ऊँ नमो नारायणष् का 21 बार जाप करें।

मकर राशिः

नौकरी बदलना चाहते हैं, लेकिन निर्णय लेने में असमंजस में रहेंगे। साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों से उनका सम्मान बढ़ेगा,बेवजह के झगड़ों और झंझटों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपायः प्रतिदिन आदित्य हृदयम का पाठ करें।

कुंभ राशिः

समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की तरक्की से दुखी न हों, मेहनत करें और अपनी संकीर्ण मानसिकता बदलें। यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी दिन रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को उच्च अधिकारियों की कृपा से लाभ उठाने का शुभ अवसर मिलेगा, जिसे उन्हें नहीं छोड़ना चाहिए।
उपायः प्रतिदिन ऊँ सोमाय नमः का 21 बार जाप करें।

मीन राशिः

समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। कलात्मक कार्यों के लिए आपको पुरस्कार मिलेगा। नए व्यापारिक प्लान बनेंगे। इस सप्ताह पढ़ाई और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके व्यवसाय में कुछ ईर्ष्यालु लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। उन्नति के क्षेत्र में आपके लिए कई रास्ते खुलेंगे।
उपायः प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024