बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रेंचायजी वेलकम का तीसरा पार्ट, फिल्म वेलकम टू द जंगल कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है. इसका इंतजार पिछले काफी सालों से किया जा रहा था. फिल्म में करीब 30 से ज्यादा एक्टर्स शामिल हैं. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, ना जाने कितने पॉपुलर स्टार्स इसमें नजर आने वाले हैं.
सेंसर बोर्ड से अक्षय की फिल्म को मिला सर्टिफिकेट
फिल्म वेलकम टू द जंगल को सेंसर बोर्ड से भी क्लियरेंस मिल चुकी है. वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, 20 जून को फिल्म सेंसर से U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास हो गई. इसमें 18 बदलाव किए गए हैं, जिसमें से सबसे बड़ा बदलाव फिल्म की दो हीरोइनों- दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के सीन्स से हुए.
वेलकम टू द जंगल में दिशा और जैकलीन के बिकिनी सीन्स पर सेंसर की कैंची चली है. इसके अलावा फिल्म में कश्मीर का जिक्र जहां हुआ, उसे बदला गया. कुछ वल्गर-डबल मीनिंग वाले जोक्स को म्यूट किया गया है. CBFC की वेबसाइट के मुताबिक, वेलकम टू द जंगल की लंबाई 164.50 मिनट (2 घंटे 44 मिनट) है.
20 जून को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट पाने वाली फिल्म की कहानी के मुताबिक, 'वेलकम' की मजेदार और उथल-पुथल भरी दुनिया में इस बार और भी बड़ा धमाका होने वाला है. एक अरबपति, नकली घाटा दिखाने के लिए ऐसी फिल्म बनाने का प्लान करता है जो पक्के तौर पर फ्लॉप हो जाए. इसके लिए वो सबसे गैर-भरोसेमंद लोगों की टीम तैयार करता है, जिसमें एक फ्लॉप सुपरस्टार और दो इनएक्सपीरियंस्ड डायरेक्टर्स शामिल हैं.
क्या-क्या किए गए बदलाव?
फिल्म में कई सारे डायलॉग और सीन्स बदले या काटे गए हैं. कुछ डायलॉग जैसे- काला पैदा हुआ है को सादा पैदा हुआ है. याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी को सुनो सुनाता हूं कहानी, जो शहीद होने जा रहा था उसके मुंह में भरलो पान में बदला गया. एक डायलॉग देश की टट्टी भी था, जिसे बदलकर इज्जत ले लो कर लिया गया है.
CBFC ने फिल्म से बिकिनी में दिखाए गए कुछ सेंशुअल सीन और बॉडी मूवमेंट्स भी हटाए, जिसमें दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के सीन्स शामिल थे. करीब 10 सेकंड के सीन हटाए गए हैं. वेलकम टू द जंगल फिल्म अहमद खान ने डायरेक्ट की है, जो 26 जून को रिलीज होगी.

गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’
‘बिग बॉस’ में रोहित शेट्टी ने लगाई लव गिल और स्काउट ओपी की क्लास, ‘कंबल कांड’ पर उठाए सवाल
‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को कमाई में पछाड़ा