नई दिल्ली
क्या वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी अब कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDI गठबंधन की ओर रुख कर रहे हैं? या फिर वे भाजपा के प्रति 'नरम' मानी जाने वाली अपनी छवि को तोड़ने की कोशिश में हैं? आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता में रहते हुए संसद में भाजपा नीत एनडीए सरकार के कई महत्वपूर्ण कानूनों को मुद्दा-आधारित समर्थन दिया था।
लेकिन अब तक वे किसी भी गठबंधन से दूर ही रहे। हाल ही में जगन रेड्डी ने 2023 में लाए गए मुख्य चुनाव आयुक्त चयन संबंधी एनडीए कानून का समर्थन करने को अपनी ‘गलती’ बताया और इस पर पछतावा जताया। इस बयान ने उनके भविष्य के राजनीतिक रुख को लेकर नई अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

दिल्ली की 40 एकड़ जमीन को लेकर हलचल, रक्षा मंत्री से पूर्व IAF चीफ ने की मुलाकात
अंतरिक्ष से धरती पर गिरेगा NASA का विशाल टेलीस्कोप, वायुमंडल में बन जाएगा आग का गोला!
BSF पर हमले के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 महिलाओं समेत 9 लोग पकड़े गए
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को झटका, आगा सैयद ने दिया इस्तीफा