गुड़ी पड़वा का खास महत्व है, यह मराठी नववर्ष और हिंदू नववर्ष की शुरुआत है। यहाँ देखें कि गुड़ी पड़वा 2025 में कब मनाई जाएगी।
चैत्र नवरात्रि, जो नववर्ष की शुरुआत करती है, गुड़ी पड़वा का पर्व भी इस दिन मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा बेहद प्रचलित है। इस दिन हिंदू और मराठी दोनों के नववर्ष शुरू होते हैं। अलग-अलग राज्यों में गुड़ी पड़वा को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। साल 2025 में गुड़ी पड़वा कब होगी? जानें तिथि और मुहूर्त।
गुड़ी पड़वा डेट 2025
30 मार्च 2025 रविवार को गुड़ी पड़वा होगी। महाराष्ट्र और कोंकण में वर्ष का पहला दिन गुड़ी पड़वा या सम्वत्सर पड़वा कहलाता है। चन्द्र-सौर कैलेण्डर के अनुसार, गुड़ी पड़वा मराठी नव वर्ष है। इस दिन सुंदरकांड, रामरक्षास्त्रोत और भगवती की पूजा की जाती है।
गुड़ी पड़वा की शुरुआत कैसे हुआ?
महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा पर्व से जुड़ी एक कहानी है कि मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज ने प्रतिपदा तिथि को विदेशी घुसपैठियों को पराजित किया था और विजय की खुशी में उनकी सेना ने विजय ध्वज फहराया था। इस दिन को विजय पर्व के रूप में मनाया जाना शुरू हुआ।
यह उत्सव क्यों मनाया जाता है?
इस दिन घरों में झंडे या पताका लगाए जाते हैं। मान्यता है कि झंडा लगाने से सुख-समृद्धि मिलती है। हिंदू नववर्ष भी गुड़ी पड़वा के दिन से शुरू होता है। यही कारण है कि इस दिन सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा की पूजा की जाती है और नए साल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाता है।
For more news: Religion

सौभाग्य की रक्षा के लिए जरूरी हैं करवा चौथ के ये नियम !
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन पर रुद्राक्ष को कब और कैसे पहनना चाहिए? यहाँ सभी नियम पढ़ें
Chaitra Navratri 2025: 120 फिट की गुफा में मां वैष्णवी का दरबार, नौ दिनों में 5100 अखंड दीप जलेंगे
Ashtami, Navami Puja 2025: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि और मुहूर्त को जानें