World Art Day 2024: 15 अप्रैल को वर्ल्ड आर्ट डे क्यों मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास और महत्व।

World art day 2024: कला हमेशा से ही भावनाओं को व्यक्त करने का सर्वोत्तम साधन माना जाता है। यही कारण है कि 15 अप्रैल को दुनिया भर में कला को बढ़ावा देने के लिए हर साल वर्ल्ड आर्ट डे मनाया जाता है। वर्ल्ड आर्ट डे के खास अवसर पर कला में दिलचस्पी रखने वाले लोग अपनी कला को प्रस्तुत करते हैं। 15 अप्रैल 2012 को विश्व कला दिवस, यानी वर्ल्ड आर्ट डे, पहली बार मनाया गया था। 2015 में लॉस एंजिल्स में इस दिन को आधिकारिक उत्सव के तौर पर मनाया गया था। 2019 में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 40वें सत्र में विश्व कला दिवस को घोषित किया गया।

15 अप्रैल को ही विश्व कला दिवस क्यों मनाया जाता है?

15 अप्रैल 1452 को इटली का प्रसिद्ध चित्रकार लिओनार्दो दा विंची पैदा हुआ था। उनकी जयंती भी इस दिन मनाई जाती है। लिओनार्दो दा विंची एक महान इटली के कलाकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, यांत्रिक, इंजीनियर और वैज्ञानिक थे। उन्हें कला में विश्वव्यापी सम्मान मिला, जिसकी जयंती पर विश्व कला दिवस मनाया जाता है।

कब अनुमोदन मिला

2015 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड आर्ट डे का आधिकारिक समारोह हुआ था। वहीं, 2017 में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट ने इस दिन को अमेरिका में मान्यता दी थी।

कला दिवस कैसे मनाया जाता है?

यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) का कहना है कि विश्व कला दिवस का उद्देश्य कला क्षेत्र में लोगों की रुचि को बढ़ाना है। इस दिन कला प्रेमियों के अलावा दुनिया भर के कई संगठन भी एकजुट होते हैं, यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय कला संघ इसे मनाते हैं। आज कई स्थानों पर विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाता है। इस दिन सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं भी होती हैं।

Exit mobile version