World Earth Day 2024 Date: दुनिया भर में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरुक करना है। आज हम वैश्विक ताप वृद्धि, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसे कई बड़े मुद्दों के सामने हैं। इसलिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जो लोगों को इन समस्याओं के प्रति जागरुक करता है। वहीं, क्या आपको पता है कि 22 अप्रैल ही विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है?
22 अप्रैल को ही विश्व पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?
1969 में, शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने यूनेस्को सम्मेलन में पृथ्वी दिवस का विचार रखा था। यह दिन पहले पृथ्वी पर शांति बनाए रखने और उसका सम्मान करने के लिए मनाया गया था।
अमेरिका ने इसके बाद 22 अप्रैल, 1970 को पहला पृथ्वी दिवस मनाया। 1990 में डेनिस हेस ने इस दिन को दुनिया भर में मनाने की योजना बनाई। इसमें करीब 141 देश शामिल हुए।
World Earth Day 2024 Theme
पृथ्वी दिवस हर साल एक विषय पर मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस इस वर्ष ‘पृथ्वी बनाम प्लास्टिक’ है। प्लास्टिक का अधिक उपयोग मानव स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रहा है लोगों को इसके प्रति जागरुक करना है। इसके अलावा, प्लास्टिक के तेजी से बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए विश्वव्यापी संगठनों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
प्राकृतिक संसाधनों का आज जिस तेजी से दोहन हो रहा है उससे धरती को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में पृथ्वी दिवस का उद्देश्य लोगों को उन समस्याओं की ओर आकर्षित करना है जो प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Havells की 1500W हीटर रॉड में मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स, बाल्टी पर लगाने के लिए दिया गया खास हुक
नवरात्रि व्रत में बनाएं दही आलू की चटपटी सब्जी और सिंघाड़े की पूड़ी, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे
₹5,000 का एयर प्यूरीफायर दिल्ली की जहरीली हवा को कर सकता है साफ? खरीदने से पहले जानें ये बातें
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर टिकी नजरें, लेवल 4 से 10 तक कितनी बढ़ सकती है सैलरी?