भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार मंत्रालय से ओरिएंटल कॉलेज के कार्यक्रम में जाने के लिए निकले तो उनका मार्ग में युवाओं ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया। युवाओं ने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करने का राज्य शासन का निर्णय सराहनीय है। इससे युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की राह खुलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज होम्स मार्केट भेल क्षेत्र में स्वागत करने वाले युवाओं से भेंट की और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं का स्वागत स्वीकार किया और उन्हें लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं सहित सभी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा परिणाम प्राप्त करने और अच्छे रोजगार से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

राजस्थान के किसानों की चमकी किस्मत, गेंदे की खेती में बढ़ा रुझान; एक साल में 75 हजार पौधों की बिक्री
OPS पर हरियाणा के शिक्षकों की उम्मीदें बढ़ीं, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली से पटना, गया और दरभंगा जाना होगा आसान, छठ से पहले शुरू हो सकती है AC वोल्वो बस सेवा
आसाराम की किताब को लेकर स्कूल में विवाद, अभिभावकों की शिकायत के बाद प्रिंसिपल पर कार्रवाई