मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव सुनिश्चित करने के लिए एमसीबी जिले में 'जीरो डिले' रिस्पॉन्स सिस्टम विकसित किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज में भारी बारिश, जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर, बिजली बाधित होने, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और सड़क संपर्क टूटने जैसी परिस्थितियों की काल्पनिक परिकल्पना कर विभागों की तैयारियों एवं आपसी समन्वय की समीक्षा की गई। अभ्यास में चेतावनी जारी करने, नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने, संसाधनों की तैनाती, लोगों की सुरक्षित निकासी, राहत शिविर, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, खाद्य सामग्री तथा सड़क-बिजली-संचार व्यवस्था बहाल करने की रणनीति तय की गई। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों और बीमार लोगों की सुरक्षित निकासी को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।
बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नाव, लाइफ जैकेट, रस्सी, संचार उपकरण, जनरेटर एवं प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता तथा प्रशिक्षित तैराकों, नाव चालकों और बचाव दल की सूची अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। आकाशीय बिजली और सर्पदंश से बचाव के लिए जन-जागरूकता तथा तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
20 अगस्त को लाई में होगी मॉक एक्सरसाइज टेबल टॉप
एक्सरसाइज में तैयार रणनीति की 20 अगस्त को तहसील नागपुर के ग्राम पंचायत लाई स्थित हसदेव नदी इंटकवेल में व्यापक मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से मैदानी परीक्षा होगी।
इसमें सूचना मिलने से लेकर चेतावनी, रेस्क्यू, राहत शिविर संचालन और सामान्य स्थिति बहाल होने तक पूरी प्रक्रिया को परखा जाएगा तथा सामने आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा।
अभ्यास में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, एसडीएम लिंगराज सिदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शुभारंभ
भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, कुछ स्कूलों में छुट्टी
दिवाली पर भक्तों को राहत, काशी विश्वनाथ धाम में जारी रहेगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग
अवैध शराब पर सख्ती की तैयारी, सीएम डॉ. यादव ने जताई प्राथमिकता