आप नेताओं ने जालंधर में विरोध प्रदर्शन किया, कांग्रेस नेता परगट सिंह पर एडिटेड वीडियो शेयर करके लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप !

सत्ता की भूख में विपक्ष धर्म, जाति या हमारे आदरणीय गुरुओं को भी नहीं बख्श रहा: आप !

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को जालंधर में कांग्रेस नेता परगट सिंह के खिलाफ लोगों को गुमराह करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से सोशल मीडिया पर एक एडिट वीडियो शेयर करने के विरोध प्रदर्शन किया। आप नेता और कार्यकर्ताओं ने इक्ट्ठे होकर विपक्ष के इन गैर-जिम्मेदाराना और राजनीति से प्रेरित कामों की निंदा की।
इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व आप मंत्री मोहिंदर भगत, आप नेता तरनदीप सिंह सनी और आत्म प्रकाश सिंह ने किया, जिन्होंने मिलकर कांग्रेस पर भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के खिलाफ असली मुद्दे उठाने में नाकाम रहने के बाद नाकारत्मक और बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया।

मीडिया को संबोधित करते हुए, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास पंजाब में आप सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के कामों का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि क्योंकि वे भगवंत मान सरकार से उसके काम और शासन के बारे में सवाल नहीं कर सकते, इसलिए वे फेक वीडियो फैलाने जैसी घटिया चालें चल रहे हैं। यह राजनीति में एक नया निचला स्तर है, जहाँ तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है और नतीजों की परवाह किए बिना भावनाओं से खेला जाता है।

आप के सीनियर लीडर तरणदीप सिंह सन्नी ने एडिट वीडियो शेयर करने की हरकत की कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार विपक्ष का असली चेहरा सामने लाता है। सन्नी ने कहा कि सत्ता के लालच में इन नेताओं ने न तो धर्म, न जाति और न ही हमारे पूज्य गुरुओं को बख्शा है। लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर एडिट किया हुआ वीडियो शेयर करना निंदनीय है और सामाजिक सद्भाव के लिए खतरनाक है। पंजाब के लोग ऐसी हरकतों को कभी माफ नहीं करेंगे।

आप ने दोहराया कि वह विपक्ष के झूठे और गुमराह करने वाले प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश करती रहेगी और राज्य में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी।

 

Exit mobile version