आम आदमी पार्टी (‘आप’) पंजाब ने आज एक अहम फैसला लेते हुए अपने राज्य मीडिया विंग के नए पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने यह नियुक्तियां आगामी राजनीतिक चुनौतियों और पंजाब सरकार की लोक-हितैषी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचाने के मद्देनज़र की हैं।
‘आप’ पंजाब के राज्य अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “मैं आम आदमी पार्टी पंजाब के नए मीडिया विंग के सभी पदाधिकारियों को दिल से बधाई देता हूं। आज के दौर में मीडिया संचार सबसे महत्वपूर्ण है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह नई टीम पूरी लगन और समर्पण से अपनी ज़िम्मेदारी निभाएगी। हमारी सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के मिशन पर काम कर रही है। हमारा मीडिया विंग सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, लोक-कल्याण की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को राज्य के हर कोने में, हर नागरिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।”
अमन अरोड़ा ने कहा कि मीडिया विंग की नई ऊर्जावान टीम पंजाब के लोगों तक सही और समय पर जानकारी पहुंचाकर पार्टी की लोक-हितैषी छवि को और भी मज़बूत करेगी।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत