तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब हलके के फ्रीडम फाइटर (स्वतंत्रता सेनानी) परिवारों ने पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।
‘आप’ नेताओं जसबीर सिंह सुर सिंह और भूपिंदर सिंह बिट्टू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्रीडम फाइटर परिवारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के संबंध में मांग पत्र भी सौंपा है और मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा इन परिवारों के मुखियाओं के साथ चंडीगढ़ में मुलाकात की जाएगी।
फ्रीडम फाइटर परिवारों के नेताओं ने कहा कि उन्होंने 2022 के चुनावों में भी ‘आप’ का साथ दिया था और अब भी वे हरमीत सिंह संधू की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें मान सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी।
इस मौके पर सरदार रुपिंदर सिंह बिट्टू, सरदार सतनाम सिंह गंडी पिंड, सरदार लखविंदर सिंह प्रधान मन्नण, सरदार गुरजंट सिंह, सरदार बलजीत सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। मंत्री मुंडियां ने इन परिवारों का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत