आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के पर्यटन क्षेत्र को फिर से जीवित करने के लिए तैयार किए गए 6 मेगा-प्रोजेक्टों के रोडमैप की पुरज़ोर सराहना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पीआईडीबी) द्वारा निवेशक सम्मेलन करके इन 6 प्रोजेक्टों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत लाना एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है, जो पंजाब को उत्तर भारत का ‘टूरिज्म किंग’ बना देगा।
यहां जारी एक बयान में हरमीत सिंह संधू ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब की समृद्ध विरासत और पर्यटन की क्षमता को दशकों तक नजरअंदाज किया, जिसके कारण राज्य आर्थिक तौर पर पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की साफ नीयत और प्रतिबद्धता का सबूत है कि ‘आप’ सरकार ने न सिर्फ 6 महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की पहचान की है, बल्कि उन्हें 100% पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए एक मजबूत फ्रेमवर्क भी तैयार किया है। संधू ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत, जहां प्रोजेक्ट सिर्फ अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए जाते थे, ‘आप’ सरकार ने एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया और पारदर्शी राजस्व-साझा (Revenue-Sharing) मॉडल अपनाया है।
‘आप’ उम्मीदवार ने 6 प्रोजेक्टों का विवरण देते हुए कहा कि अमृतसर में अर्बन रोप-वे प्रोजेक्ट श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए एक बड़ी सौगात होगा। इसी तरह सरहिंद के आम-खास बाग और कपूरथला के ऐतिहासिक दरबार हॉल को लक्जरी विरासत होटलों में बदलना न सिर्फ हमारी विरासत को संभालेगा, बल्कि विश्व स्तरीय सैलानियों को भी आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि रोपड़ में पिंकसिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स और खास तौर पर औद्योगिक केंद्रों मोहाली और लुधियाना में अति-आधुनिक कन्वेंशन सेंटरों की स्थापना पंजाब को व्यापारिक पर्यटन (Business Tourism) का बड़ा हब बना देगी।
हरमीत संधू ने कहा कि मान सरकार की इस पहल से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और पंजाब के नौजवानों के लिए रोज़गार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार की निवेशक-अनुकूल पहुंच और पारदर्शी वातावरण यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब जल्दी ही विकास के नक्शे पर एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरे।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत