आम आदमी पार्टी (आप) के तरनतारन विधानसभा हलके से उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिहाड़ा पूरी श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाने के फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार पंजाब के विकास के साथ-साथ राज्य की समृद्ध धार्मिक विरासत और संस्कृति को संभालने के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
हरमीत सिंह संधू ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि मान सरकार द्वारा पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौन्द की देख-रेख में चार विशाल नगर कीर्तन सजाए जा रहे हैं, जो पूरे पंजाब में गुरु साहिब की शहादत का संदेश देंगे। उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया कि 20 नवंबर को माझा-दोआबा रूट पर गुरदासपुर से शुरू होने वाला नगर कीर्तन बटाला, बाबा बकाला, श्री अमृतसर साहिब से होता हुआ तरन तारन की पवित्र धरती पर भी पहुंचेगा।
संधू ने कहा कि यह हमारे हलके के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि यह पवित्र नगर कीर्तन हमारे शहर से होकर गुजरेगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने हमेशा लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, लेकिन ‘आप’ सरकार ने सत्ता में आते ही गुरु साहिब के दिहाड़ों को बड़े स्तर पर मनाना सुनिश्चित किया है।
उन्होंने तरनतारन हलके की समूह संगत से हाथ जोड़कर अपील की कि वे 20 नवंबर को तरनतारन पहुंच रहे इस ऐतिहासिक नगर कीर्तन में परिवारों सहित बढ़-चढ़कर शामिल हों, गुरु साहिब को अपनी श्रद्धा भेंट करें और ‘आप’ सरकार के इस प्रयास का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि तरनतारन के लोग ‘आप’ सरकार के इस धर्म-समर्थक और जन-समर्थक एजेंडे पर मुहर लगाएंगे और उपचुनाव में उन्हें जिताकर मान सरकार के हाथ मजबूत करेंगे।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत