राज्यपंजाब

गुरु साहिबान की सोच पर पहरा दे रही ‘आप’ सरकार, युवाओं को इतिहास से जोड़ना हमारा मकसद: हरमीत सिंह संधू!

विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर जी की अद्वितीय शहादत से अवगत कराना सराहनीय कदम: हरमीत सिंह संधू !

 

तरनतारन से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गुरु साहिबान की सोच पर पहरा दे रही है और युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत व इतिहास के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। तरनतारन हल्के के लोगों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजित सेमिनारों की सराहना की।

ऐतिहासिक मार्ग पर हुए सेमिनार

हरमीत सिंह संधू ने बताया कि ये सेमिनार उस ऐतिहासिक मार्ग पर आयोजित किए गए, जहां से भाई जैता जी गुरु साहिब का पवित्र शीश दिल्ली से श्री आनंदपुर साहिब लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि 3 से 7 नवंबर तक चले इन तीन दिवसीय सेमिनारों के दौरान 2600 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और “हिंद की चादर” श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और महान बलिदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

नैतिक विकास पर भी सरकार का जोर

‘आप’ उम्मीदवार ने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को न केवल इतिहास से अवगत कराते हैं, बल्कि उन्हें हक-सच के लिए खड़े होने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के नैतिक विकास पर भी पूरा ध्यान दे रही है ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने हल्का निवासियों से अपील की कि वे ऐसी रचनात्मक सोच वाली सरकार का साथ दें और तरनतारन के सर्वांगीण विकास के लिए ‘आप’ को जिताएं।

Related Articles

Back to top button