पंजाब में कांग्रेस को भारी चोट लगी है। डॉ. राजकुमार, चब्बेवाल विधायक और कांग्रेस विधायक दल के उप नेता, ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बाद में वे मुख्यमंत्री निवास गए और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। CM मान ने उनका स्वागत किया। उन्हें आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में उतारा जाएगा।
राजकुमार चब्बेवाल दो बार चब्बेवाल से विधायक चुने गए हैं। होशियारपुर हलके में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से केवल राजकुमार चब्बेवाल ने जीत हासिल की थी।
दलित समाज में चब्बेवाल को सबसे बड़ा नेता माना जाता है। वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस के एससी सेल के लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। वे पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़े, लेकिन भाजपा के सोमप्रकाश से हार गए। डॉ. चब्बेवाल एक प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट हैं और दोआबा में उनके कई संस्थान हैं। उनके पिता सैनिक रहे हैं।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत