राज्यपंजाब

आप’ महिला विंग अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरमीत संधू के पक्ष में किया डोर-टू-डोर प्रचार !

आप' महिला विंग अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरमीत संधू के पक्ष में किया डोर-टू-डोर प्रचार !

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के महिला विंग ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। आज ‘आप’ पंजाब महिला विंग की पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में हलके में पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और अन्य महिला नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा। उन्होंने मतदाताओं को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पिछले साढ़े तीन वर्षों में किए गए रिकॉर्ड विकास कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि लोगों में मान सरकार के प्रति भारी उत्साह है। उन्होंने सभी हलका निवासियों, खासकर महिला मतदाताओं से अपील की कि वे तरनतारन के सुनहरे भविष्य के लिए आने वाली 11 नवंबर को ‘झाड़ू’ का बटन दबाएं और हरमीत सिंह संधू को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजें।

आप' महिला विंग अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरमीत संधू के पक्ष में किया डोर-टू-डोर प्रचार ! आप' महिला विंग अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने हरमीत संधू के पक्ष में किया डोर-टू-डोर प्रचार !

Related Articles

Back to top button