आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेताओं प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा पर नवजोत कौर सिद्धू द्वारा लगाए गए 500 करोड़ रुपये के गंभीर आरोपों पर उनकी चुप्पी को लेकर तीखा हमला बोला है।
दधलीवाल ने सवाल किया कि जो नेता हर मुद्दे पर मुखर रहते थे, वे अब इतने बड़े भ्रष्टाचार के आरोप पर पूरी तरह खामोश क्यों हैं?विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा पहले बहुत बोलते थे, लेकिन नवजोत कौर सिद्धू के बयान के बाद से वह पूरी तरह खामोश हैं। कांग्रेस नेताओं की यह चुप्पी साफ बताती है कि जो इल्जाम मैडम सिद्धू और बाद में सुनील जाखड़ के द्वारा लगाए गए, वे सही हैं।
धालीवाल ने मांग की कि बाजवा पंजाब की जनता के सामने इन गंभीर आरोपों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उनकी चुप्पी को जनता अब अपराध की स्वीकृति मान रही है।
धलीवाल ने कहा कि प्रताप बाजवा पर तो तरनतारन की सीट बेचने के भी इल्जाम लगे हैं। हो सकता है इसीलिए वह इन गंभीर आरोपों पर जवाब नहीं दे रहे। जनता जानना चाहती है कि क्या कांग्रेस में सब कुछ बिक रहा है? क्या 500 करोड़ का लेन-देन हुआ या नहीं? बाजवा जी को जवाब देना ही होगा।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता इन आरोपों पर जवाब नहीं देते, तो क्या ये मान लिया जाए कि कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में 500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया है।

IPS की कार्रवाई के बाद शराब का ‘खेल’: मौके पर 50 लीटर बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते 5 लीटर कम! भोपाल में मचा हड़कंप
दर्दनाक हादसा: पति की मौत के सदमे में गर्भवती महिला ने बेटे संग दी जान, बेटी भागकर बची
डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं
डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे