Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर वाटिका चौक अंडरपास बनाया गया है। सेक्टर 49 से लेकर 76 तक विकसित रिहायशी सोसायटी और कॉलोनी के निवासियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एनएचएआई अधिकारियों से साथ निरीक्षण किया।
बुधवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इस अंडरपास का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज सिंह उपस्थित रहे। इस अंडरपास के निर्माण में करीब 119 करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने राव इंद्रजीत सिंह को बताया कि अंडरपास का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजीव चौक से लेकर सोहना तक करीब 2 हजार करोड़ रुपये से एलिवेटेड रोड बनने के बाद सोहना की दूरी 15 मिनट में सिमट गई है। अंडरपास खुलने से लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। उन्हें वाटिका चौक पर ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
जाम से निजात मिलेगी
साइबर सिटी की लाइफ लाइन सड़कों को जोड़ने वाले वाटिका चौक पर रोजाना एक लाख से अधिक लोग गुजरते हैं। दिन में छोटे वाहन तो रात में बड़े वाहन शामिल है। अंडरपास चालू होने के बाद यहां पर वेटिंग एक मिनट की हो जाएगी। यहां पर केवल बादशाहपुर की ओर आने जाने वालों की बत्ती होगी। वाटिका चौक पर अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। पुलिस की ओर से वाहनों के दबाव को देखते हुए लाल बत्ती का समय अंडर रास चालू होने के बाद कम किया जाएगा।

मैं किसानों से मिलना चाहता था मुझे मिलने नहीं दिया: केजरीवाल !
पंजाब में 2022 से लेकर अब तक 60 हजार से ज्यादा युवाओं सरकारी नौकरियां मिली: अनुराग ढांडा !
गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने BJP और Congress दोनों को हिला दिया है-AAP CONVENOR ARVIND KEJRIWAL !
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू !