हरियाणा में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया; CM सैनी ने हिसार में और खट्टर ने दिल्ली में योग किया

10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को हरियाणा में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया। राज्य स्तरीय समारोहों के अलावा जिला और उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रम हुए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हिसार में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता और हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे। इस बार दिल्ली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए।

हरियाणा में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया; CM सैनी ने हिसार में और खट्टर ने दिल्ली में योग किया

जानें- किसने कहां किया योग

पंचकूला में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, यमुनानगर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल, फरीदाबाद में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूल चंद शर्मा, सिरसा में ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, भिवानी में वित्त मंत्री जे.पी. दलाल, अंबाला में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल और अंबाला में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने किया योग

पलवल में जिलास्तरीय समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा, पानीपत में विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, महेंद्रगढ़ में नारनौल में सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ अभय सिंह यादव, जिला कुरुक्षेत्र में थानेसर में जिलास्तरीय समारोह में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, चरखी दादरी में सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याणऔर अन्त्योदय (सेवा) विभाग के मंत्री बिशम्बर सिंह , जिला गुरुग्राम में जिलास्तरीय समारोह में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह ने योग कर दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया।

हरियाणा में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया; CM सैनी ने हिसार में और खट्टर ने दिल्ली में योग किया

इनके अलावा लोहारू से सांसद धर्मबीर, टोहाना से सांसद सुभाष बराला और मडलौडा में राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने योग  किया।

Exit mobile version