CDS General Anil Chauhan ने जल-थल अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किया

CDS General Anil Chauhan ने 09 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की बैठक के दौरान जल-थल अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किया। यह सिद्धांत एक प्रमुख प्रकाशन है जो कमांडरों को आज के जटिल सैन्य वातावरण में जल-थल अभियानों के संचालन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

जल-थल क्षमता सशस्त्र बलों को युद्ध और शांति दोनों के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में कई तरह के सैन्य अभियान चलाने की शक्ति प्रदान करती है। ये सैन्य अभियान बहु-क्षेत्रीय सैन्य परिचालनों का एक महत्वपूर्ण घटक हैं और सशस्त्र बलों के बीच सामंजस्य और एकीकरण के सबसे अच्छा उदाहरण हैं।

साइबरस्पेस सैन्य अभियान के लिए संयुक्त सिद्धांत के जारी होने के बाद, जल-थल सैन्य अभियान के लिए संयुक्त सिद्धांत इस वर्ष जारी किया गया दूसरा संयुक्त सिद्धांत है और यह सामान्य रूप से सशस्त्र बलों की संयुक्तता और एकीकरण तथा विशेष रूप से जल-थल सैन्य अभियान पर समुचित ध्यान केंद्रित करता है।

source: https://pib.gov.in

Related Articles

Back to top button
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे