21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक आरोपी ने बलात्कार किया। आरोपी युवा के साथ तीन अन्य आरोपियों ने भी सहयोग किया। चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जींद शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 21 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि उसकी कैथल में रहने वाले मनजीत नामक व्यक्ति से जान-पहचान थी। 13 दिसंबर 2023 को आरोपी ने उसे कैथल बुला लिया और उसे शादी का झांसा दिया। रात करीब 10 बजे आरोपी ने उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ यौन संबंध बनाया। उसने किसी को बताने पर उसे मारने की धमकी दी। आरोपी ने बाद में शादी से मना कर दिया। आरोपी के जानकार कर्मजीत, अनिल और उषा भी इसमें शामिल थे। महिला थाना एसएचओ रेखा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला जांच किया जा रहा है।

नूंह को मिलेगा स्टेडियम और आधुनिक सुविधाओं का तोहफा
महिलाओं को ई-वाहन प्रशिक्षण और ब्याज मुक्त लोन से आत्मनिर्भरता
बड़े लोगों को निशाना बनाकर फर्जी सोना बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया
हरियाणा में टैक्स चोरी का खेल, दक्षिण भारत के वाहन फर्जी पते पर रजिस्टर्ड