गर्मियों के मौसम में अक्सर दाल-रोटी या दाल सब्जी बोरियत से भर देती है. ऐसे में खाने की थाली का जायका बढ़ाने के लिए कच्चे आम की चटपटी चटनी से बेहतर विकल्प और क्या हो सकता है. कच्चे आम का खट्टापन, पुदीने की ताजगी और हरी मिर्च का तीखापन मिलकर एक ऐसा स्वाद तैयार करते हैं जो साधारण से खाने में भी जान फूंक देता है.
यह चटनी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि गर्मी के मौसम में लू से बचाने और पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है. यूं तो कच्चे आम की चटनी कई तरह से बनती है लेकिन यहां हम आपको इंस्टैंट चटनी की रेसिपी बता रहे हैं जिसे बनाने में आपको बिलकुल भी टाइम नहीं लगेगा.
कच्चे आम की चटपटी चटनी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
कच्चा आम (बीच से कटा हुआ)
कप हरा धनिया
3-4 हरी मिर्च (स्वादानुसार)
4-5 लहसुन की कलियां
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 छोटा चम्मच जीरा (भुना हुआ)
काला नमक और सादा नमक (स्वादानुसार)
1 चम्मच गुड़ या चीनी (खट्टापन बैलेंस करने के लिए)
बनाने का तरीका
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और बीच से काट लें.
एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें गूदे वाले साइड से आम को रख दें. इसके साथ ही लहसुन की कुछ कलियां, हरी मिर्च और टमाटर को भी आधा काटकर तेल में डाल दें. इन तीनों को लाइट ब्राउन कलर आने तक फ्राई करना है.
अब चम्मच से आम का गूदा निकालें और मिक्सी जार में डाल दें, इसी तरह टमाटर का छिलका भी निकाल दें.
साथ ही हरी मिर्च और लहसुन भी डाल दें. अब इसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक और सादा नमक डालें.
ऊपर हरा धनिया की पत्तियां डालकर ग्राइंड कर लें.
आपकी चटपटी कच्चे आम की चटनी तैयार है. इसे कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें और लंच या डिनर के साथ सर्व करें.

Maruti Suzuki Victoris का नया Aurum Edition पेश, एक साल पूरे होने पर कंपनी का तोहफा
Jio vs Starlink: भारत में कैसे काम करेगा सैटेलाइट इंटरनेट? जानें पहाड़ों से लेकर गांवों तक कैसे पहुंचेगा नेटवर्क
ईरान ने समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल्स को बनाया निशाना तो क्या ठप हो जाएगा UPI और WhatsApp?
सहजन के पत्तों से बनाएं हेल्दी और टेस्टी कढ़ी-पकौड़ा, जानें आसान रेसिपी