प्रयागराज: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (NCP) के कद्दावर नेता रहे अजित पवार की अस्थियां रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रयागराज के पावन संगम में विसर्जित कर दी गईं। उनके पुत्र जय पवार ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिता की अस्थियों को गंगा, यमुना और सरस्वती के मिलन स्थल पर प्रवाहित किया। इस दौरान माहौल अत्यंत भावुक रहा और वहां मौजूद समर्थकों व परिजनों की आंखें नम दिखीं।
चार्टर्ड फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचा परिवार अजित पवार का परिवार रविवार सुबह करीब 11 बजे बारामती से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा। जय पवार नंगे पैर अपने हाथों में पिता का अस्थि कलश लिए जब एयरपोर्ट से बाहर निकले, तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में भारी शोक देखा गया। एयरपोर्ट से संगम तक सुरक्षा के बीच एक लंबा काफिला निकला, जिसके बाद वीआईपी घाट पर विसर्जन की रस्म पूरी की गई।
12 राज्यों से गुजरी ‘अस्थि कलश यात्रा’ अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए एनसीपी की युवा इकाई द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक व्यापक अस्थि कलश यात्रा निकाली गई थी। यह यात्रा देश के 12 राज्यों से होकर गुजरी, जिसका उद्देश्य दिवंगत नेता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था। रविवार को प्रयागराज में परिवार की उपस्थिति के साथ इस यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा और एनसीपी के कई दिग्गज नेता भी संगम तट पर मौजूद रहे।
विमान हादसे में हुआ था निधन विदित हो कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक दुखद विमान हादसे (Learjet 45) में अजित पवार का निधन हो गया था। इस दुर्घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। उनके निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में आए शून्य को भरने के लिए उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य का नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है, जो महाराष्ट्र के इतिहास में इस पद पर बैठने वाली पहली महिला बनी हैं।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत