श्याम सिंह राणा: वीएलडीए की सभी जायज़ मांगों को पूरा किया जाएगा
हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरिंग मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वीएलडीए (वैटरनरी एंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट) की सभी जायज़ मांगों को पूरा किया जाएगा।
वे यहां वैटरनरी एंड लाइव स्टॉक एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर रहे थे। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया , निदेशक डॉ एलसी रंगा भी उपस्थित थे।
पशुपालन एवं डेयरिंग मंत्री श्याम सिंह राणा को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल शील सांगवान एवं बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वीएलडीए का पदनाम बदल कर वैटरनरी एंड लाइव स्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर करने की मांग काफ़ी समय से लंबित है जिस पर मंत्री ने इस बारे में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, बैठक में डिप्लोमा वेटरनरी कॉउंसिल का गठन करने , वीएलडीए के सातवें वेतन आयोग के अनुसार ग्रेड-पे देकर एसीपी लागू करने तथा आगामी ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में सभी वीएलडीए की भागीदारी करवाने जैसी मांगों पर भी चर्चा की गई।
पशुपालन एवं डेयरिंग मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने वैटरनरी एंड लाइव स्टॉक एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों की जांच -पड़ताल करवा कर उचित मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
source: http://prharyana.gov.in
For more news: Haryana

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत