ट्रेंडिंगपंजाबराजस्थानराज्य
Trending

सुखबीर बादल का बड़ा वादा: “अकाली सरकार बनते ही राजस्थान का पानी बंद, पंजाब के खेतों को मिलेगा हक”

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2027 में सरकार बनने पर राजस्थान का पानी रोकने, पेंशन बढ़ाने और गैंगस्टरवाद खत्म करने का वादा किया है।

खेमकरण/अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज खेमकरण के अमरकोट में आयोजित एक विशाल रैली के दौरान 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अपना एजेंडा स्पष्ट कर दिया है। “पंजाब बचाओ, सुखबीर बादल लाओ” अभियान के तहत उन्होंने घोषणा की कि अकाली दल की सरकार बनते ही राजस्थान फीडर नहर का रुख मोड़कर पंजाब का पानी पंजाब के खेतों को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मान और कांग्रेस पर तीखा हमला बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने रिपेरियन सिद्धांत की अनदेखी कर पंजाब का हक छीना और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र के दबाव में हरियाणा को पानी देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम मान की ऑस्ट्रेलिया में कथित 2500 एकड़ जमीन का विवरण केंद्र के पास है, जिसके कारण वे “रबर स्टांप” बनकर काम कर रहे हैं।

अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ सुखबीर बादल ने नशा माफिया और गैंगस्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि 2027 में सत्ता परिवर्तन के बाद ऐसे अपराधियों को 10 साल तक जमानत नहीं मिलेगी और उनकी संपत्तियां नीलाम की जाएंगी। उन्होंने मोहाली और लुधियाना की जमीनों को बाहरी कंपनियों को सस्ते दाम पर देने के फैसलों को रद्द करने की भी बात कही।

Related Articles

Back to top button