धूमधाम से मनाया गया बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार का जन्मदिवस
लखनऊ
जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सुपुत्र माननीय निशांत कुमार का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाइयाँ वितरित कर तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अनूप सिंह पटेल ने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार आदरणीय नीतीश कुमार ने विकास, सुशासन एवं सामाजिक न्याय की राजनीति के माध्यम से देशभर में एक विशिष्ट पहचान बनाई है, उसी प्रकार प्रदेश का प्रत्येक जदयू कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं विकास की भावना को पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करे।
कार्यक्रम में जदयू उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ. जितेंद्र सिंह ने निशांत कुमार के चित्र के समक्ष केक काटकर जन्मदिवस समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव भैया हरि शंकर, श्री सुभाष पाठक, कार्यालय प्रभारी श्री ओम प्रकाश वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जय वीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यालय के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में निशांत कुमार का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

पंजाब चुनाव की तैयारी में AAP, जेल में बंद संजीव अरोड़ा को मिला टिकट
तीन दशक बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को मिलेगी जंगल सफारी की सुविधा
हरियाणा में बिना HPR ID नहीं कर सकेंगे प्रैक्टिस, नए रजिस्ट्रेशन के नियम बदले
बालोतरा-पचपदरा में आसान होगा सफर, 486 करोड़ से चौड़ा होगा नेशनल हाईवे