Chaitra Navratri 2025: 120 फिट की गुफा में मां वैष्णवी का दरबार, नौ दिनों में 5100 अखंड दीप जलेंगे

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि नवमी नौ दिन तक चलेगी। राजस्थान के भीलवाड़ा में माता वैष्णोदेवी का दरबार भी सजाया गया है, जहां नौ दिन तक 5100 दीपक जलेंगे। इनकी देख रेख के लिए विशिष्ट प्रणाली बनाई गई है।

Chaitra Navratri 2025: राजस्थान राज्य के भीलवाड़ा शहर ने वस्त्रनगरी और धर्म नगरी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है, इसलिए चैत्र शुक्ल नवरात्रि स्थापना के शुभ अवसर पर भीलवाड़ा के श्रद्धालुओं को एक विशिष्ट उपलब्धि मिली है। भीलवाड़ा में पहली बार सनातनी धर्मावलंबियों और माता वैष्णोदेवी के भक्तों ने माता वैष्णोदेवी का दरबार सजाया और 5100 अखण्ड दीप जलाए।

नियमों के साथ माता की स्थापना

हरिशेवाधाम परिसर में संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत की पहल पर दोपहर 12.15 बजे माता वैष्णोदेवी का दरबार सजाया गया और विधि विधान से माता की स्थापना की गई। स्थापना के बाद मातारानी के जयकारों के बीच बहुत से श्रद्धालुओं ने आरती की ओर भक्तिपूर्वक महाप्रसाद प्राप्त किया।

120 फीट लंबी माता वैष्णो की गुफा बनाई गई

हरि सेवा धाम में 5100 अखण्ड दीपक पूरी नवरात्रा में अवधि में प्रज्वलित रहेंगे, 25 पंडित देख रेख के लिए 24 घंटे के अंतराल में उपस्थित रहेंगे।

आगरा से आए कलाकारों ने 120 फीट की गुफा बनाई है। पहले दिन बहुत से लोग माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे और दीपक देखे।

अखण्ड दीप प्रज्ज्वलित में मूंगफली तेल का होगा उपयोग

माता वैष्णो देवी की स्थापना पर 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिसमें सभी सनातन धर्मों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। ये दीपक मूंगफली तेल से प्रज्वलित किए जाएंगे। 9 दिन तक बीस पंडित रात-दिन दीपक की देखरेख करेंगे।

For more news: Religion

Exit mobile version