मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान: शहीदों के परिवारों की भलाई के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय सेना में ड्यूटी दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले शहीद नायक सुरिन्दर सिंह के परिवार को मंगलवार को वित्तीय सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा।
शहीद के पारिवारिक सदस्यों को चैक सौंपते मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक सुरिन्दर सिंह निवासी गाँव डूडियां (मुनक) ने अपनी मातृभूमि की सेवा करते हुए शहीदी प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण वह परिवार को पहले यह चैक नहीं सौंप सके थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आचार संहिता हटते ही उन्होंने परिवार को चैक सौंपने की अपनी सरकार की वचनबद्धता को पूरा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सपूत द्वारा देश के लिए दिए गये महान बलिदान के सम्मान के तौर पर परिवार को यह वित्तीय सहायता दी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा देश शहीद का ऋणी है, जिसने देश और इसके लोगों की ख़ातिर अपनी जान कुर्बान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह नम्र सा प्रयास देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को बरकरार रखने के लिए इस बहादुर योद्धा के बहुमूल्य योगदान को सजदा है।

रतलाम की बालम ककड़ी और गराडू का डंका विदेशों तक, GI टैग मिलने से बढ़ा सम्मान
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छाई ‘Y64 – व्हिस्पर्स ऑफ द अनसीन’, 64 योगिनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मिली सराहना
मोहन कैबिनेट में नए चेहरे, पुराने मंत्रियों पर संकट! 3 सीनियर मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा
सरकार का बड़ा फैसला: 48 लाख लोगों की होगी मुफ्त रजिस्ट्री, कपास पर मंडी शुल्क घटा और सामान्य शुल्क बढ़ा