मुख्यमंत्री आतिशी ने अप्सरा बॉर्डर को आनंद विहार से जोड़ने वाले छह लेन वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि AAP सरकार ने फ्लाईओवर बनाकर पूरी ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लोगों को बहुत राहत दी है।
दिल्लीवासी बहुत खुश हैं। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल और मुख्यमंत्री आतिशी ने अप्सरा बॉर्डर को आनंद विहार से जोड़ने वाले छह लेन वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रतिदिन करीब 1.5 लाख लोगों को लाभ होगा। लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
“आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक पहुंचना मुश्किल था”
मुख्यमंत्री ने कहा, “ये फ्लाईओवर जो आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर जाता है। पूर्वी दिल्ली में रहने वाले या उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को पता है कि आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक पहुँचना महाभारत से कम नहीं है। हर लाल बत्ती पर जाम जाम रहता था। यदि आपका कोई परिचित इस सड़क से आ रहा है और आपको बताए कि हम आनंद विहार फ्लाईओवर पहुंच गए हैं, तो आपको लगता है कि उनके आने में एक घंटे और लगेगा। ऐसा ही होता था न?
दिल्लीवालों को एक और नए World Class Flyover की सौगात🔥
आज CM @AtishiAAP जी ने दिलशाद गार्डन और आनंद विहार के बीच बने फ्लाइओवर को विधानसभा अध्यक्ष @RamNiwasGoelAap जी के साथ फीता काटकर जनता को समर्पित किया। #KejriwalTransformingDelhi pic.twitter.com/6a5x0bNSzy
— AAP (@AamAadmiParty) December 25, 2024
फ्लाईओवर दिल्लीवासियों को बहुत राहत देगा: आतिशी
सीएम आतिशी ने कहा कि ये सड़क ट्रैफिक जाम के लिए प्रसिद्ध है और मुझे खुशी है कि दिल्ली सरकार, आम आदमी पार्टी की सरकार, ने अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में सवा दो किलोमीटर का फ्लाईओवर बनाकर पूरी ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के लोगों को बहुत बड़ी राहत दी है।हर दिन के ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिया है.
सीएम आतिशी ने कहा, “आनंद विहार के फ्लाईओवर के उद्घाटन की बहुत बहुत बधाई और मुबारकबाद। यह फ्लाईओवर पिछले दो साल से बन रहा था और लगातार PWD टीम के साथ मैं यहां आई, इसको अलग-अलग स्टेज पर देखा. मैं दिल्ली के सभी लोगों को इसके उद्घाटन और जनता को इसे समर्पित करने के लिए आज बधाई देना चाहती हूँ।:”
डीजल और पेट्रोल की बचत होगी—आतिशी
उन्होंने आगे कहा, “हर रोज करीब 40,300 लीटर पेट्रोल और डीजल की बचत होगी,” पीटीआई ने बताया भी कार्बन उत्सर्जन कम होगा। सड़क संख्या 56 पर आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर के बीच छह लेन का 1,440 मीटर फ्लाईओवर इस क्षेत्र पर यातायात को कम करेगा और यात्रियों को रामप्रस्थ कॉलोनी, विवेक विहार और श्रेष्ठ विहार में यातायात जाम से बचाने में मदद करेगा। फ्लाइओवर के खंभों पर कई पक्षियों की चित्रकारी है।:”

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत