CM Bhajanlal Sharma: ’द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म ने इतिहास की निंदनीय घटना की सच्चाई जनता के सामने लाने का काम किया है
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने मंत्रीपरिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ गुरुवार को जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित ‘एंटरटेनमेंट पैराडाइज’ मल्टीप्लेक्स में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी।
मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस फिल्म ने इतिहास की निंदनीय घटना की सच्चाई जनता के सामने लाने का काम किया है। उस दौर में इस घटना को लेकर जो झूठ परोसा गया था, उसकी सच्चाई इस फिल्म के माध्यम से उजागर होती है। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, राजस्व मंत्री श्री हेमन्त मीणा, नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई, गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजु बाघमार, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक श्री गोपाल शर्मा, श्री जितेन्द्र गोठवाल, जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर श्रीमती कुसुम यादव, पूर्व सांसद श्री नारायण लाल पंचारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
source: http://dipr.rajasthan.gov.in

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत