राज्यमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महेश्वर का “डेस्टिनेशन कैबिनेट” माता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती को समर्पित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रीगण देवी अहिल्याबाई की स्मृति में महेश्वर में पौधरोपण करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा राज्य सरकार ने डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल की है। यह पहल भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पर्यटन को बढ़ावा देने की सोच को साकार करती है। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार, 24 जनवरी को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी महेश्वर में होगी, जो देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई का पूरा जीवन लोक कल्याण और सुशासन के लिए समर्पित था।

देवी अहिल्याबाई द्वारा महिला सशक्तिकरण, किसान-कल्याण और सुशासन की दिशा में दिखाए गए रास्ते पर चलकर समग्र विकास को चरितार्थ करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। राज्य की नीति और निर्माण में लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सिद्धातों और आदर्शों को शामिल किया जाएगा। सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं, जो उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं।

महेश्वर शहर कैबिनेट के प्रमुख आकर्षण

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर घाट पर माँ नर्मदा की आरती करेंगे।
  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे।
  • यह पौधरोपण लोकमाता देवी अहिल्याबाई की स्मृति में होगा।
  • महेश्वर में माँ नर्मदा के घाटों के अलावा नगर भी सजाया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वरी साड़ी बनाने वाली महिलाओं से चर्चा करेंगे।
  • मंत्रि-परिषद के सदस्यों को लोकमाता देवी अहिल्याबाई का महल देखना होगा।

For more news: MP

Related Articles

Back to top button