CM Yogi: अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पिछले साल 1 जनवरी से शुरू हुआ ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान कामयाब हुआ है। दरअसल 13 महीने 50 हजार से अधिक अभियुक्तों को सजा दिलाई गई।
CM Yogi: योगी सरकार में पिछले साल एक जनवरी से शुरू हुआ “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहा है। 50 हजार से अधिक अभियुक्तों को 13 महीने के इस अभियान में प्रभावी पैरवी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से सजा मिली। इसके लिए, हर अपराध में आरोपितों को जल्दी गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। डीजीपी प्रशांत कुमार हर दिन इस अभियान की निगरानी करते रहे। अभियान को बेहतर ढंग से चलाने के लिए एडीजी क्राइम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी में माफिया, महिला व बच्चों से जुड़े अपराध और समाज में दहशत पैदा करने वाले अपराध जैसे हत्या-लूट और धर्मांतरण जैसे 20–20 मामले हर महीने चिह्नित किए गए और उन्हें प्राथमिकता दी गई। ‘इंवेस्टीगेशन, प्रॉसिक्यूशन व कनविक्शन’ नामक पोर्टल एडीजी क्राइम की निगरानी के लिए बनाया गया था। इसके जरिये ही रोजाना की प्रगति को जिलों की ओर से फीड किया जाता था।
87 माफिया को सजा सुनाई गई, 44 को फांसी
डीजीपी ने बताया कि इस अभियान में 87 माफिया, 6944 पोक्सो-महिला सुरक्षा मामले, 15541 हत्या-लूट जैसे सनसनीखेज अपराध और 27438 अन्य अपराधियों को सजा सुनाई गई। इन आरोपितों में से 44 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई। चार हजार से अधिक लोगों पर आजीवन कारावास लगाया गया था।
72815 प्रकरणों को चिह्नित किया गया था
1 जुलाई 2023 से 9 सितंबर, 2024 के बीच 72 हजार 815 प्रकरण चिह्नित किए गए थे। इसमें 36 हजार 375 आरोपितों को दोषी साबित किया गया। सिर्फ 2653 प्रकरणों में आरोपी दोषमुक्त हो सके। कोर्ट ने ये मामले 334 दिन में औसतन 150 मामलों की रोजाना सुनवाई की।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत