Congress Protest: कांग्रेस ने शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और वर्ष 2024 में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG 2024) में कथित अनियमितताओं को सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की।
Congress Protest: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भी परीक्षा में कथित अनियमितताओं का विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 24 लाख अभ्यर्थियों ने पांच मई को 4,750 केंद्रों पर परीक्षा में भाग लिया था।
परीक्षा के परिणाम 14 जून को जारी किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो गया था, इसलिए परिणाम चार जून को जारी किए गए।
इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बिहार जैसे अन्य राज्यों में प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोपों से कई शहर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं और सुप्रीम कोर्ट तक याचिकाएं दायर की गई हैं।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी की ओर से 2024 की नीट-यूजी परीक्षा में भी “0.001 प्रतिशत लापरवाही” हुई है, तो भी इससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए।
National Test Agency (NTA) देश भर में सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी करता है।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत