Deependra Hooda
कांग्रेस सांसद Deependra Hooda ने कहा कि बरोदा हलके से लेकर सोनीपत और यहां तक कि पूरा हरियाणा दुर्दशा का शिकार हुआ है। बरोदा उपचुनाव में भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया। अगर भाजपा सरकार ने हिसाब-किताब नहीं दिया तो अक्टूबर तक न केवल बरोदा की जनता बल्कि राज्य की जनता भी अपना हिसाब चुकता कर देगी।
शुक्रवार को सांसद Deependra Hooda ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत बरोदा हलके के गांव बुटाना से गांव गंगाना तक पदयात्रा की। जब वे गांव गंगाना के निकट पहुंचे, खेतों में धान की बुआई कर रहे किसानों ने उन्हें रोककर अपनी समस्याएं बताईं। किसानों के आग्रह पर दीपेंद्र हुड्डा ने उनके साथ खेतों में ट्रैक्टर चलाया और धान रोपाई के लिए खेत तैयार करने में हाथ बंटाया।
![]()
सांसद Deependra Hooda ने कहा कि भाजपा ने बरोदा उपचुनाव में जीत के लिए किए गए सभी वादे खोखले हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सरकार से सवाल पूछा कि बारिश के पानी की निकासी का क्या हुआ और बरोदा में जलभराव की काफी समस्या है। नहरी पानी कम क्यों आ रहा है? हर गांव में जलापूर्ति की समस्या क्यों नहीं हल हुई? बुटाना में यूनिवर्सिटी कहां गयी? बरोदा भैंसवाल में गर्ल्स कॉलेज का क्या हुआ? आईएमटी बननी थी, उसका क्या हुआ?
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य है कि हरियाणा के युवा लोगों का भविष्य, हरियाणा के किसानों का सम्मान, हरियाणा की बेटियों का सम्मान और हरियाणा में संविधान, हरियाणा में जय जवान, जय किसान, जय संविधान का नारा बचना चाहिए। हरियाणा को आगे लेकर जाने की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।
यात्रा के दौरान सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, दिव्यांशु बुद्धिराजा, चांदवीर हुड्डा, मनोज रिढ़ाऊ और कपूर नरवाल भी उपस्थित थे।
ट्यूबवेल पर नहाए और किसानों के साथ खाना खाया
पदयात्रा के दौरान पसीने से लथपथ दीपेंद्र हुड्डा को सड़क किनारे एक खेत में ट्यूबवेल चलता देखकर उसकी हौदी में नहाने के लिए पहुंच गए. उन्होंने कई बार पानी में डुबकी लगाई। उन्होंने ठेठ अंदाज में स्नान कर गर्मी से राहत पाई। कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी खुद को पानी में उतरने से नहीं रोक सके. बाद में वह किसानों के साथ खेतों में खाना खाने भी बैठे.

खाने की गुणवत्ता पर प्रशासन अलर्ट, भोपाल के स्कूलों और हॉस्टलों की कैंटीन-मेस की होगी जांच
त्योहारी सीजन में घर जाना होगा आसान, दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने शुरू कीं 6 स्पेशल ट्रेनें
त्योहारी भीड़ के बीच कासगंज डिपो का बड़ा फैसला, दीपावली पर नहीं रुकेगी बसों की सेवा
सोनम रघुवंशी कहां हैं और अब क्या होगा? जमानत पर रोक लगाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई