Delhi में 5 नए नसबंदी केंद्र खुलेंगे, आवारा कुत्तों की संख्या control होगी
एमसीडी ने राजधानी में आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए एक योजना बनाई है। MD आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी को कम करने के लिए 5 नए नसबंदी सेंटर खोलने की योजना बना रही है। 16 नसबंदी केंद्रों को पहले से ही चलाया जा रहा है। एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि कुत्तों की संख्या कम होने से डॉग बाइट के मामले भी कम होंगे।
कहाँ नसबंदी सेंटर खोले जाएंगे? एमसीडी ने 5 नए नसबंदी सेंटर खोलने की योजना बनाई है। एमसीडी के पशु विभाग ने बताया कि टोटल 5 नसबंदी सेंटर (द्वारका सेक्टर-29, तुगलकाबाद, प्रह्लादपुर, रोहिणी सेक्टर-27 और नजफगढ़ क्षेत्र के तहत मुढेला) खोले जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि नए केंद्र के उद्घाटन से हर दिन 125 से 150 कुत्तों की नसबंदी की जा सकेगी। उनका कहना था कि कुत्तों को नसबंदी करने पर 2-3 दिन सेंटर पर रखना पड़ता है, जबकि फीमेल डॉगी को 3-5 दिन।

रिश्तों को किया शर्मसार! ममेरे भाई ने 13 साल तक युवती का किया यौन शोषण
‘मोहब्बत की दुकान’ पर सियासी तकरार, रामलीला मैदान की रैली को लेकर राहुल गांधी से व्यापारियों की गुहार
पीक ऑवर्स में जाम की वजह खोजेगी सरकार, दिल्ली की 1796 सड़कों की होगी डिजिटल स्टडी
रेस कोर्स मस्जिद में नमाज पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र ने रखी अपनी बात