इस हफ्ते delhi में तीन दिनों तक चलने वाली delhi metro news G20 समिट को लेकर बहुत चर्चा होगी। विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पुख्ता सुरक्षा उपाय हैं। Delhi metro ने अब टाइमिंग भी बदल दिया है। यह केवल तीन दिनों का है। 8 सितंबर, 9 सितंबर और 10 सितंबर के लिए metro ने अपडेट दिया है।
8 सितंबर, 9 सितंबर और 10 सितंबर को दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होगी।
8 से 11 सितंबर तक तीन स्टेशनों पर पार्किंग बंद रहेगी।
दिल्ली: G20 शिखर सम्मेलन के दौरान Delhi metro ने आंशिक तौर पर अपनी टाइमिंग बदल दी है। दिल्ली में G20 समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष तीन दिनों के लिए जुटे होंगे। DMRC के अधिकारियों ने आज बताया कि 8, 9 और 10 सितंबर को प्रारंभिक स्टेशन से दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे शुरू हो जाएंगी। साथ ही, 8 सितंबर को सुबह चार बजे से 11 सितंबर को दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट और आरके आश्रम मार्ग metro स्टेशनों पर पार्किंग बंद रहेगी।
Delhi metro की नवीनतम जानकारी
9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात को बनाए रखने के लिए आम लोगों, पुलिसकर्मियों और अन्य सहायक निकायों के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
8 से 10 सितंबर तक, Delhi metro की ट्रेन सेवाएं सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।
सुबह 6 बजे तक हर लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी।
सुबह छह बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन 8 से 10 सितंबर तक आम जनता के लिए खुले रहेंगे।
प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र, भारत मंडपम, नौ से 10 सितंबर तक इस कार्यक्रम को आयोजित करेगा। रोजाना लाखों लोग मेट्रो में सफर करते हैं। मेट्रो ने हाल ही में एक दिन में यात्रियों की संख्या का नया रेकॉर्ड बनाया। चार सितंबर को, दिल्ली मेट्रो से 71.03 लाख लोगों ने सफर किया। ऐसे में, जी20 समिट के दौरान यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है।

मैं किसानों से मिलना चाहता था मुझे मिलने नहीं दिया: केजरीवाल !
पंजाब में 2022 से लेकर अब तक 60 हजार से ज्यादा युवाओं सरकारी नौकरियां मिली: अनुराग ढांडा !
गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने BJP और Congress दोनों को हिला दिया है-AAP CONVENOR ARVIND KEJRIWAL !
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू !