शासन सचिव, स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल ने कहा कि विकसित राजस्थान 2047 के लिए शिक्षा क्षेत्र के हितधारक टाइमलाईन के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें।
श्री कुणाल सोमवार को शिक्षा संकुल में शिक्षा क्षेत्र के हितधारकों के साथ विजन डॉक्यूमेंट विकसित राजस्थान 2047 तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित करे रहे थे। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग करने, सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, रिसर्च का उपयोग करने, नवाचारों को बढ़ावा देने, स्किल डवलपमेंट एवं ब्रांडिंग पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रोजेक्ट मेनेजमेंट इकाई द्वारा तैयार प्रजन्टेशन, शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान की चुनौति एवं परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की गई एवं सुझाव आमंत्रित किए गए।
बैठक में शासन सचिव, विज्ञान एवं तकनीकि वी. सरवन कुमार, आयुक्त मिड-डे मील श्री विश्व मोहन शर्मा, आयुक्त कॉलेज शिक्षा श्री पुखराज सैन, विशिष्ट शासन सचिव, शिक्षा श्रीमती चित्रा गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत