Eid Ul Fitr 2024 mai kab hai: इस्लाम धर्म में ईद उल फितर का त्योहार सबसे बड़ा त्योहार है। रमजान के बाद ये त्योहार मनाया जाता है। ईद उल फितर का त्योहार मनाकर रमजान का व्रत तोड़ा जाता है। इस त्योहार से रमजान के पवित्र महीने का अंत होता है। ईद उल फितर का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार हर साल 10वें शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाते हैं, मिलते हैं और प्यार बांटते हैं। इस दिन घर में कई पकवान बनाए जाते हैं। सुबह उठकर लोग इस दिन मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं।तब सबसे मिलते हैं। 2024 में ईद उल फितर कब होगा?
10 अप्रैल, 2024 को भारत में ईद उल फितर है। भारत में ईद उल फितर, या ईद अल फितर, एक बड़ा इस्लामी त्योहार है जो रमजान के पवित्र महीने का अंत है। ईद उल फितर हर साल 1 शव्वाल को मनाया जाता है। ईद मनाने का पर्व भी चांद निकलने पर निर्भर करता है। सउदी अरब में ईद का दिन भारत में इसके अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है।
Eid Ul Fitr का इतिहास
624 ईस्वी में मीठी ईद या ईद-उल-फितर पहली बार मनाई गई। माना जाता है कि इसी दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई जीती थी। तब लोगों ने पैगंबर की जीत पर खुशी व्यक्त करने के लिए मिठाइयां बाँटीं। विभिन्न पकवान बनाकर उत्सव मनाया। तब से बकरीद से पहले हर साल मीठी ईद मनाई जाती है।
ईद-उल-फितर में खास क्या है?
ईद की खासियत यह है कि ईद-उल-फितर के दिन बहुत स्वादिष्ट खाना बनाया जाता है। बच्चों को ईद के तोहफे दिए जाते हैं और लोग नए कपड़े पहनते हैं। इस दिन गरीबों को फितरा भी दिया जाता है। ईद के दिन एक दूसरे को गले लगाकर सार गिले सिकवे भूल जाते हैं।

संधि पूजा 2026: महाष्टमी-महानवमी के संधिकाल में होगी मां चामुंडा की आराधना, जानें पूजा विधि
Shardiya Navratri 2026: सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और पौराणिक कथा
Dhanteras 2026: धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Maa Katyayani Katha 2026: नवरात्रि के छठे दिन पढ़ें मां कात्यायनी की व्रत कथा