ट्रेंडिंगपंजाबराज्य
Trending

‘गैंगस्टरां ते वार’: पंजाब पुलिस की 571 ठिकानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 26वें दिन 193 और सहयोगी जेल में

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के 26वें दिन 193 लोग गिरफ्तार। 'युद्ध नशियां विरुद्ध' के तहत 20.7 किलो हेरोइन बरामद।

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ‘गैंगस्टर-मुक्त पंजाब’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पंजाब पुलिस का ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान अब अपने सबसे आक्रामक चरण में है। अभियान के 26वें दिन, डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 571 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और जिला पुलिस ने तालमेल बिठाते हुए 193 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

आंकड़ों में अपराधियों की कमर टूटी 20 जनवरी 2026 से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा 9,437 तक पहुँच गया है। रविवार की छापेमारी के दौरान 3 अवैध हथियार और 9 भगोड़े अपराधियों (PO) को भी दबोचा गया। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा करें।

नशे के खिलाफ भी बड़ी सफलता एक तरफ जहाँ गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 351वें दिन पुलिस ने 20.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। रविवार को 44 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और लाखों की ड्रग मनी जब्त की गई। मान सरकार की इस दोतरफा रणनीति ने राज्य के आपराधिक और ड्रग सिंडिकेट की सप्लाई चेन को पूरी तरह हिला कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button