चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ‘गैंगस्टर-मुक्त पंजाब’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पंजाब पुलिस का ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान अब अपने सबसे आक्रामक चरण में है। अभियान के 26वें दिन, डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 571 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और जिला पुलिस ने तालमेल बिठाते हुए 193 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
आंकड़ों में अपराधियों की कमर टूटी 20 जनवरी 2026 से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा 9,437 तक पहुँच गया है। रविवार की छापेमारी के दौरान 3 अवैध हथियार और 9 भगोड़े अपराधियों (PO) को भी दबोचा गया। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा करें।
नशे के खिलाफ भी बड़ी सफलता एक तरफ जहाँ गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 351वें दिन पुलिस ने 20.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। रविवार को 44 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और लाखों की ड्रग मनी जब्त की गई। मान सरकार की इस दोतरफा रणनीति ने राज्य के आपराधिक और ड्रग सिंडिकेट की सप्लाई चेन को पूरी तरह हिला कर रख दिया है।

सीएम भगवंत मान अस्पताल से डिस्चार्ज: मोगा मेगा रैली में होंगे शामिल
फ्रांस के साथ ‘मेक इन इंडिया’ डील: 96 राफेल विमान भारत में बनेंगे, रक्षा उत्पादन में आएगा क्रांति
सोने की कीमतों में ‘गिरावट’: ₹1.80 लाख के शिखर से लुढ़ककर ₹1.54 लाख पर आया सोना; चांदी में भी ₹13,500 की बड़ी सेंध
CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 का कल से आगाज़: 10वीं का ‘मैथ्स’ और 12वीं का ‘बायोटेक’ से होगा शुरू; 10 बजे के बाद एंट्री बंद