आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अगर आप देश के टॉप संस्थानों से मास्टर डिग्री या डायरेक्ट Ph.D. करना चाहते हैं, या फिर महारत्न-नवरत्न कंपनियों (PSUs) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे बड़ा मौका है. IIT मद्रास ने परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ पेपर टाइमिंग्स और कुछ महत्वपूर्ण बदलावों की भी घोषणा की है, जिनके बारे में हम आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं.
एग्जाम शेड्यूल क्या होगा
आईआईटी मद्रास की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, गेट 2027 की परीक्षा फरवरी महीने के में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की डेट्स 6, 7, 14, 15, 20 और 21 फरवरी 2027 तय की गई हैं. सारी परीक्षाएं वीकेंड पर हो रही हैं. बता दें कि कुल 30 अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए होने वाली यह परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी-
पहली शिफ्ट 09:30 AM से 12:30 PM
दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 PM to 05:30 PM तक

Maruti Suzuki Victoris का नया Aurum Edition पेश, एक साल पूरे होने पर कंपनी का तोहफा
Jio vs Starlink: भारत में कैसे काम करेगा सैटेलाइट इंटरनेट? जानें पहाड़ों से लेकर गांवों तक कैसे पहुंचेगा नेटवर्क
ईरान ने समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल्स को बनाया निशाना तो क्या ठप हो जाएगा UPI और WhatsApp?
सहजन के पत्तों से बनाएं हेल्दी और टेस्टी कढ़ी-पकौड़ा, जानें आसान रेसिपी