होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा सम्मानित करने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को बधाई दी है।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद खन्ना द्वारा अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत से ही खन्ना जनहित के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करते आये हैं। अपने प्रारंभिक राजनीतिक कार्यकाल से ही खन्ना ने जनसेवा को प्राथमिकता दी है। जनहित के मुद्दों को खन्ना ने सदैव अपने स्तर पर उठाया और बिना किसी देरी के पहल करते हुए जनसमस्याओं का सरकारी तंत्र द्वारा और अपनी व्यक्तिगत कोशिशों से निवारण किया। खन्ना की इस समाज उद्धारक सोच और बेजोड़ समाज हितैषी कार्यों के चलते वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उनको अवार्ड से नवाज़ा है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को बधाई देते हुए उनके द्वारा किये जा रहे बेहतरीन समाज उद्धारक कार्यों की सराहना की।

कांग्रेस की अंतर्कलह आई सामने: रैली के पोस्टर से फोटो हटी, आप ने मजे लेते हुए कसा तंज
140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे- केजरीवाल !
भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान !
पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ !