Govinda
Govinda को खुद अपनी बंदूक से पैर में गोली लग गई है। वास्तव में, गोविंदा आज सुबह 4.30 बजे अपने घर जुहू से एयरपोर्ट जा रहे थे। भी गोविंदा के लाइसेंसी बंदूक से मिस फायर हो गया और गोली गोविंदा का पैर में लग गई, पुलिस का कहना है कि गोविंदा खतरे के बाहर हैं। एक्टर का इलाज CRITI Care Hospital में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि वे फिलहाल आईसीयू में हैं और इलाज चल रहा हैं। गोविंदा उस समय घर पर अकेले थे। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ करते हुए निकलने की तैयारी कर रहे थे । तभी अचानक एक मिस फायर हुआ, जिससे वे घायल हो गए।
पास में रहने वाले रिश्तेदार ने अस्पताल पहुंचाया
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गोविंदा ने पास में ही रह रहे अपने रिश्तेदारों को कॉल किया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं.
गोविंदा के मैनेजर ने सुबह क्या हुआ बताया
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया, “एक्टर और शिव सेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे।”ह अपना लाइसेंसी रिवाल्वर केस में रख रहे थे, तभी उसके हाथ से रिवाल्वर गिर गई और गोली चल गई। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और वे ठीक हैं। वह फिलहाल अस्पताल में हैं।’

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत