खुरालगढ़ : श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाने के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों से संत समाज गदगद नजर आया। संत समाज ने इस नेक पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की खुले मंच से सराहना की।
राज्य स्तरीय समागम के दौरान संगत को संबोधित करते हुए संत निरमल दास जी जोड़े वाले ने कहा कि गुरु रविदास जी साधू संप्रदा सोसाइटी और समूचा संत समाज, पंजाब सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान को इतने सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन के लिए बधाई देता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने खुरालगढ़ में चार साल से अधिक समय तपस्या कर इस धरती को पावन बनाया और आज उसी पवित्र भूमि पर सरकार द्वारा पूरे सम्मान के साथ प्रकाश पर्व मनाया जाना गर्व की बात है।
डेरा बल्लां से संत प्रदीप दास जी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जब मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट और सांसदों के साथ खुरालगढ़ पहुंचे। उन्होंने श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए डेरा बल्लां के पास 10 एकड़ जमीन देने पर पंजाब सरकार का आभार जताया और कहा कि ऐसे प्रयास गुरु रविदास जी की महान विरासत को संजोने में मील का पत्थर साबित होंगे।
पूरे साल चलेंगे कार्यक्रम
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं को देश और दुनिया तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों की निगरानी के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प
कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की धार्मिक और सामाजिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि खुरालगढ़ साहिब जैसे पवित्र स्थल से पूरे साल के कार्यक्रमों की शुरुआत होना गर्व की बात है।
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूरी कैबिनेट ने श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत सरबत के भले की अरदास की और श्री गुरु रविदास महाराज जी के तप-अस्थान पर नतमस्तक होकर श्रद्धा अर्पित की।

22वीं किस्त के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य, वरना रुक जाएगा पैसा
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं
पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय बेंचमार्क बनाया, 17.5 लाख से ज़्यादा माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप में शामिल हुए, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा की तैयारी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया गया।
मजदूर सुलखन सिंह के लिए संजीवनी बना हेल्थ कार्ड, बिना एक रुपया खर्च किए हुआ 3 लाख रुपए का इलाज: धालीवाल !