Haryana Assembly elections 2024: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मुझसे अधिक जानते हैं, लेकिन मैं करनाल से चुनाव लडूंगा। करनाल में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम नायब सैनी ने जनता से आशीर्वाद देने की अपील की है।
Haryana Assembly elections 2024: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले ही करनाल से ही उम्मीदवार रहने का संकेत दे दिया है। चिंता मत करो, मैं करनाल से चुनाव लडूंगा। वे करनाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। शहर से गुजरते हुए सीएम ने भी जनता का अभिवादन किया।
पत्रकारों ने बातचीत के दौरान सीएम से पूछा कि क्या वह लाडवा से चुनाव लड़ने के बजाय करनाल से चुनाव लड़ेंगे? उन्होंने कहा कि वह करनाल से चुनाव लड़ेंगे। आपसे किसने कहा है, इस पर जब पत्रकारों ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने यह दावा किया है तो सीएम ने जवाब दिया कि वो माननीय प्रदेशाध्यक्ष हैं, उन्हें जानकारी मेरे से ज्यादा है। पर मैं करनाल से ही चुनाव लडूंगा, आप चिंता मत करें। केंद्रीय नेतृत्व ने दावेदारों की सूची बनाकर उनके बायोडाटा को चुनाव के लिए भेजा है। अगला निर्णय उनका है। मैं सभी से आग्रह करुंगा कि प्रत्याशी नहीं केवल कमल का निशान देखें।
CM ने कहा कि मैं करनालियों से प्यार करता हूँ। उनका भरपूर सहयोग आशीर्वाद है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है और लोगों से आगे भी आशीर्वाद मिलेगा। रोड शो में उत्साह और जोश देखने को मिला। इससे मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी।
भ्रष्टाचारी फंसे हुड्डा, मान भाषा में रखें मर्यादा
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ED की कार्रवाई पर कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वो फंसते हैं। ये पूराना मामला है। ED ने अपना काम किया है। पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना रनौत पर दिए बयान पर कहा कि भाषा में मर्यादा रखें। वे बड़े नेता हैं, इसलिए उन्हें सही भाषा का चयन करना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा दौरे पर सीएम ने कहा कि उनके कार्यक्रम की अभी कोई सूचना नहीं है, लेकिन हम उनका स्वागत करेंगे। उनके प्रदेश में कार्यक्रम जरूर होंगे।

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!