Haryana news: हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली हाउसिंग बोर्ड की 9 सेवाओं की निर्धारित समय-सीमा, पदनामित अधिकारी तथा प्रथम और द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी अधिसूचित किए हैं।
मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद द्वारा आज यहां जारी एक अधिसूचना के अनुसार आवंटन पत्र की प्रतिलिपि या किसी दस्तावेज की प्रतिलिपि जारी करने की समय-सीमा 21 दिन निर्धारित की गई है। हस्तांतरण विलेख जारी करने तथा साधारण मुख्त्यारनामा के माध्यम से हस्तांतरण विलेख जारी करने की समय-सीमा 15 होगी। बेबाकी प्रमाण-पत्र जारी करने की समय-सीमा 30 दिन तथा विक्रय के मामले में ट्रांसफर की अनुमति 15 दिन के अंदर दी जाएगी।
इसी प्रकार, मृत्यु के मामले में सम्पत्ति का ट्रांसफर (निर्विरोध) 50 दिन तथा रेहन के लिए अनुमति 10 दिन के भीतर जारी की जाएगी। विक्रय विलेख के निष्पादन के बाद स्वामित्व परिवर्तन या पुनः आवंटन पत्र 21 दिन के अंदर जारी किया जाएगा। हस्तांतरण विलेख से पहले सम्पत्ति का ट्रांसफर 50 दिन तथा प्लाटांे का सीमांकन 21 दिन के अंदर किया जाएगा।
इन सभी सेवाओं के लिए सम्पदा प्रबंधक को पदनामित अधिकारी जबकि मुख्य राजस्व अधिकारी (पी.एम.) को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और सचिव को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है।
source: https://prharyana.gov.in/

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!